खनिजों की अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई, पोकलेन मशीन, एक हाईवा और दो ट्रैक्टर जब्त

रायपुर, 18 मई 2026/राज्य में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच कर अवैध गतिविधियों में संलिप्त वाहनों और मशीनों पर कार्रवाई की। खनिज अधिकारी ने बताया कि कचंदा क्षेत्र में रेत के अवैध उत्खनन में प्रयुक्त एक चौन माउंटेड पोकलेन मशीन को जब्त कर पुलिस लाइन खोखरा में सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा केवा-नवागढ़ क्षेत्र में जांच के दौरान एक हाईवा और दो ट्रैक्टर अवैध रूप से खनिज परिवहन करते पाए गए। इनमें हाईवा गिट्टी तथा दोनों ट्रैक्टर रेत का परिवहन कर रहे थे। सभी वाहनों को जब्त कर थाना नवागढ़ एवं पुलिस लाइन में सुरक्षित रखा गया है।
जिला प्रशासन ने बताया कि दर्ज प्रकरणों में संबंधित परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इन्हें भी पढ़े