नीट पेपर लीक मामले को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, पीएम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, उग्र आंदोलन की चेतावनी
महासमुंद। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस भवन महासमुंद में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनएसयूआई के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष शाहबाज राजवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने निंदा प्रस्ताव पारित किया। इसके बाद कांग्रेस भवन के सामने नेहरू चौक में प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शाहबाज राजवानी ने कहा कि नीट परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ हैं और इससे मेहनती एवं मेधावी छात्रों का मनोबल टूट रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मामले के दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। एनएसयूआई नेताओं ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस दौरान गोविंद साहू, राजू साहू, सुनील चंद्राकर, सचिन गायकवाड़, मनोहर ठाकुर, नीलू साहू, शहर अध्यक्ष एनएसयूआई फ़लेंद्र साहू, कान्हा प्रधान, शादाब खान, आर्यन गिलहरे, रूपेश प्रजापति, लोकेश सेन, मो. तबरेज़, मनीष यादव, मो. मकसूद, राकेश मारकाम, जितेंद्र साहू, विक्की घृतलहरे, प्रथित बोस, एलन राज, सिद्धार्थ, मोहित, संजय, रतन पाल, ललित प्रधान, आयुष भोसले, हेमंत बघेल, डेविड तेलक, निशु मिश्रा, भुनेश्वर दीवान, हेमलाल, कैलाश बघेल सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
