डीईओ ने अनुकंपा नियुक्ति के पूर्व मंगाई दावा-आपत्ति
बिलासपुर, 23 अप्रैल 2026/जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्यालय में अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त 5 आवेदकों के आवेदन के छानबीन के क्रम में 7 दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। यदि आवेदक के परिवार के कोई भी सदस्य शासकीय सेवा में कार्यरत हो अथवा किसी प्रकार के अपराधिक या न्यायालीन मामले उनके विरूद्ध लंबित हो तो इसकी जानकारी उक्त समयावधि में बंद लिफाफे में या स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारी दे सकते है।
डीईओ ने आगे बताया कि मस्तुरी ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला उड़ागी में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर कार्यरत स्व. दुर्गेश कुमार शुक्ला के परिवार से उनके पुत्र शिवम शुक्ला, कोटा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सीस में व्याख्याता के पद पर कार्यरत स्व. देवेन्द्र कुमार दीक्षित की पत्नी श्रीमती चन्द्रकिरण दीक्षित, बिल्हा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भाड़ी में व्यायाम शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. राकेश कुमार बाटवे की पत्नी श्रीमती रेनु बाटवे ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है। इसी प्रकार मस्तुरी ब्लॉक के जनपद पंचायत मस्तुरी में सं.आत.ले.परी. एवं करा. अधिकारी के पद पर कार्यरत स्व. भागवत प्रसाद सुमन के पुत्र कृष्ण कुमार सुमन एवं तखतपुर ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला लिम्ही में सहायक शिक्षक एलबी के पद पर कार्यरत स्व. मनोज कुमार श्रीवास के पुत्र ओमकार श्रीवास ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। आवेदकों के संबंध में जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कक्ष क्रमांक 25 पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग प्रथम तल में निर्धारित अवधि में दिया जा सकता है। विलंब से प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
