केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू 26 को करेंगे सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण
बिलासपुर, 23 अप्रैल 2026/केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे कुमार साहब स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कोनी में अत्याधुनिक रक्त केंद्र, माइक्रोबायोलॉजी, हार्माेन लैब तथा एआई पावर्ड माइक्रोस्कोपी यूनिट का लोकार्पण करेंगे। एनटीपीसी सीपत द्वारा सीएसआर मद के अंतर्गत लगभग 4.27 करोड़ रुपये के उपकरण प्रदान किए गए हैं। इस आशय की जानकारी अस्पताल के संयुक्त संचालक सह चिकित्सा अधीक्षक के द्वारा दी गई।
इस अवसर पर विशिष्ट उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी शामिल होंगे। साथ ही विधायक सर्वश्री धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, महापौर श्रीमती पूजा विधानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख स्वपन कुमार मंडल शामिल होंगे।
