राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2024 हेतु ऑनलाइन आवेदन 20 तक

कोंडागांव, 07 अप्रैल 2026/ जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोण्डागांव की ओर से सभी उद्यमियों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन पोर्टल को पुनः खोल दिया गया है, जिसके तहत पात्र उद्यमी अब 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। यह अवसर विशेष रूप से महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग उद्यमियों, निर्यात-उन्मुख इकाइयों और तकनीकी रूप से उन्नत विनिर्माण उद्यमों के लिए उपलब्ध है, जो आधिकारिक पोर्टल //https://dashboard.msme.gov.in/na/Ent_NA_Admin/Ent NA Ent.aspx के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। जिले के सभी योग्य उद्यमियों से आग्रह है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त करने हेतु इस विस्तारित समय-सीमा का लाभ उठाते हुए अपना आवेदन पूर्ण करें, साथ ही विस्तृत जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, कोण्डागांव में सीधे संपर्क करें ।