ग्राम टूराखार में मनाया गया जल अर्पण दिवस

उत्तर बस्तर कांकेर, 13 फरवरी 2026/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कांकेर द्वारा विकासखंड कांकेर के ग्राम टूराखार में ’जल अर्पण दिवस’ का आयोजन जन सहभागिता के साथ किया गया। इस अवसर पर जल शुद्धता के महत्व को विस्तार से बताया गया तथा जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। ग्रामीणों को नियमित रूप से जल कर का भुगतान करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि भविष्य में जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। साथ ही यह संदेश दिया गया कि जल संसाधनों की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है। उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। जल प्रबंधन कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति ग्रामवासियों में नई जागरूकता का संचार किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, जनपद उपाध्यक्ष तारिणी ठाकुर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारीगण और ग्रामीणजन मौजूद रहे।