कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन, निरोण्डाडीह पुल का निरीक्षण
उत्तर बस्तर कांकेर, 13 फरवरी 2026/ कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर एवं जिला पंचायत सीईओ हरेश मण्डावी ने आज दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के अंतर्गत मेडो से लाटमारका मार्ग में 140 लाख रूपए से निर्माणाधीन निरोण्डाडीह उच्चस्तरीय पुल का निरीक्षण किया। इस पुल के बन जाने के बाद आवागमन सुगम होगा, जिससे क्षेत्र के ग्राम लाटमारका, निरोण्डाडीह, दोड़काएनहुर, मरकाचुवा, बांगाचार इत्यादि गांवों के लगभग 04 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि उक्त पुल का निर्माण बारिश के पहले पूरा कराना सुनिश्ति किया जावे।
