धान बिक्री करने में किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो: कलेक्टर
समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
बालोद, 02 दिसम्बर 2025/कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना राज्य शासन के विशेष प्राथमिकता वाले किसानों के हितों की दृष्टि से अत्यंत महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में अपने धान की बिक्री करने हेतु आने वाले कृषकों को किसी भी प्रकार असुविधा नही होनी चाहिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी धान खरीदी केन्द्रों में लगाई गई है उन्हें समय पर धान खरीदी केन्द्रों में उपस्थित होकर धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संचालित कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 08 बजे अपने प्रभार वाले धान खरीदी केन्द्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित कर सपंूर्ण व्यवस्था का समुचित माॅनिटरिंग करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने राज्य शासन के निर्देशानुसार धान बिक्री हेतु किसानों का आॅफलाईन टोकन काटने के निर्देश दिए है। उन्होेंने अधिकारी-कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जिस नोडल अधिकारी का गेट पास कम जारी होगा उनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने जारी किए गए पास को समय पर एंट्री कराने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने नोडल अधिकारियों को चेकलिस्ट के आधार पर धान खरीदी केन्द्रों की संपूर्ण व्यवस्थाओं की जाँच कर सुचारू रूप से धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन एवं विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य की भी समीक्षा की। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्धारित समयावधि में सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने विभागवार जीएसटी रिटर्न की स्थिति, युवा खेल महोत्सव एवं ग्राम दुधली में आयोजित होने वाली नेशनल रोवर रेंजर जंबुरी के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। श्रीमती मिश्रा ने अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक को युवा खेल महोत्सव तथा जिला शिक्षा अधिकारी को नेशनल रोवर रेंजर जंबुरी के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित कर विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने अटल माॅनिटरिंग पोर्टल में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा तथा जिले में संरक्षण के उपाय सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने जल संरक्षण के उपाय सुनिश्चित करने हेतु कृषि, जल संसाधन सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को फील्ड में दौरा करते हुए किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल का उत्पादन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
