बुजुर्ग किसान सुग्रीव ने 16 क्विंटल धान बेचा, समिति टोकन व्यवस्था से प्रक्रिया हुई सरल
कोरिया 25 नवम्बर 2025। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज समिति जामपारा में ग्राम कंचनपुर के निवासी 62 वर्षीय कृषक श्री सुग्रीव प्रसाद (पिता रामलखन) ने धान विक्रय किया। कृषक के नाम से 0.3090 हेक्टेयर का पंजीकृत रकबा दर्ज है। समिति द्वारा उपलब्ध कराए गए टोकन के आधार पर उन्होंने उपार्जन केन्द्र में पहुंचकर 16 क्विंटल धान का सुगमतापूर्वक विक्रय किया। कृषक सुग्रीव ने बताया कि प्राप्त राशि को वे कृषि कार्यों के विस्तार, पुराने कर्ज के भुगतान तथा दैनिक जरूरतों में खर्च करेंगे। खरीदी केंद्र में उनकी उपस्थिति और व्यवस्थित प्रक्रिया ने किसानों में विश्वास बढ़ाया है। समिति आधारित टोकन प्रणाली से ग्रामीण अंचल के कृषकों को मिल रही सहज सुविधा को यह उदाहरण और प्रबल रूप से सिद्ध करता है।
