जिला अस्पताल में मॉडल आपदा प्रबंधन योजना के सुदृढ़ क्रियान्वयन की शुरुआत
दंतेवाड़ा, 25 नवंबर 2025। जिला अस्पताल में मॉडल आपदा प्रबंधन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ के सहयोग से महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। विगत वर्ष हेल्थ सिस्टम ईमर्जन्सी प्रिपेरेडनेस विषय पर राज्य एवं संभाग स्तर पर व्यापक प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसके आधार पर चयनित 7 जिलों में अस्पताल आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया गया, जिनमें दंतेवाड़ा जिला भी शामिल है। मॉडल एचडीएमपी को व्यावहारिक रूप से लागू करने हेतु यूनिसेफ द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ श्रीमती वंदना चौहान को जिलों के भ्रमण हेतु आमंत्रित किया गया है, जो अस्पतालों को हैंड होल्डिंग, मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता प्रदान इसी क्रम में जिला अस्पताल में एक बहु-विभागीय बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें अग्निशमन विभाग, विद्युत विभाग और पीडब्ल्यूडी के सदस्यों को शामिल रहे।
