सुशासन से महिला सशक्तिकरण -महतारी सदन’ से मजबूत होगी आत्मनिर्भरता की नींव

कोरबा 10 नवंबर 2025। सरकार महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए लगातार सार्थक कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में सुशासन की परिकल्पना अब महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर रही है। इसी क्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक अभिनव पहल के रूप में ‘महतारी सदन’ शुरू की गई है, जो ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त बनाएगी।
महतारी सदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें योजनाओं से सीधे जोड़ना है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। ये सदन महिला स्व सहायता समूहों के लिए एक सशक्त कार्यालय, प्रशिक्षण केंद्र और कार्यस्थल के रूप में कार्य करेंगे, जहाँ महिलाएँ सामूहिक रूप से अपने आर्थिक और सामाजिक विकास के कार्य संचालित कर सकेंगी।
जिले के ग्राम कनबेरी एवं बोईदा में महतारी सदन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जोकि पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो रहा है। इसमें एक बड़ा हॉल, बैठक कक्ष, रसोईघर, स्टोर रूम, स्वच्छ शौचालय एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध है। यह व्यवस्था न केवल कार्य संचालन को सुगम बनाएगी, बल्कि महिलाओं को एक सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल भी प्रदान करेगी।

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.