संस्कृति ज्ञान परीक्षा में चांदनी ब्लॉक में तृतीय व लीसा विद्यालय स्तर पर प्रथम
महासमुंद। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शासकीय हाईस्कूल लाफिनखुर्द के 38 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। परीक्षा में चांदनी साहू (कक्षा दसवीं) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें महासमुंद में आयोजित ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह में मोमेंटो एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय स्तर पर कक्षा नवमी की छात्रा लीसा साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय डिगेश्वरी पटेल व तृतीय चांदनी साहू रही। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रों की उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य भारत साहू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सुंदरलाल साहू व समिति के सभी सदस्यों ने हर्ष जताया है।
