बेसबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुमकुम, लावण्या, अर्चना का चयन
महासमुंद। द न्यू होली फेथ स्कूल की छात्राएं अध्यापन के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा ले रही हैं। वैज्ञानिक सोच रचनात्मक, सृजनात्मक गतिविधियों विशेषकर खेलों में जैसे कबड्डी, हैंडबॉल, खो-खो, बेसबॉल आदि। अभी हाल ही में ही हैंडबॉल में छात्रा इंसा फातिमा ने जीत बटोरी। इसी छात्रा की बड़ी बहन इरम फातिमा ने 19 वर्ष बालिका वर्ग खेल कबीरधाम में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
अब 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बेसबॉल 14वर्ष बालिका वर्ग संभाग स्तरीय आयोजित खेल स्थान धमतरी से खिलाड़ियों ने बाजी मारकर राज्य स्तरीय में छलांग लगाई। बालिकाओं कुमकुम साहू लावण्या सिन्हा , अर्चना शर्मा नेहा साहू मामशी साहू तूबा फातिमा ने प्रतिदिन खेल प्रशिक्षक जगदीश धीवर के मार्गदर्शन में अभ्यास किया है। खिलाड़ियों के चयन पर संस्था के चेयरमैन महेंद्र जैन, प्राचार्य शर्वरी पींचा, समिति मेंबर कविता पींचा, नंदनी चतुर्वेदी, किशोर शुक्ला, दिलीप बोथरा आदि ने हर्ष जताया है।
