महाआरती के साथ पारंपरिक गरबा उत्सव का हुआ समापन

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
महासमुंद। हाई स्कूल मैदान में सर्व हिन्दू समाज के बैनर तले आयोजित रास गरबा उत्सव का समापन नगर पुरोहित पंडित पंकज तिवारी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माँ भवानी की भव्य महाआरती से किया गया। महाआरती उपरांत गरबा स्थल पर आतिशबाजी की गई एवं मैदान में उपस्थित नागरिकों को प्रसाद स्वरूप बूंदी वितरण किया गया। गरबा उत्सव में पधारे के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के साथ मंच पर उपस्थित नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पवन पटेल, अग्रज शर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
रास गरबा उत्सव में शामिल हुए नगरपालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू का आयोजन समिति के सदस्यों ने तिलक लगाकर स्वागत किया एवं आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। महाआरती में प्रमुख रूप से येतराम साहू, राहुल चंद्राकर एवं राजेश नायक सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य सम्मिलित हुए। रास गरबा उत्सव 2025 के अंतिम दिवस पर नियमानुसार प्रत्येक आगंतुकों का तिलक लगाकर प्रवेश दिया गया। प्रभु श्रीराम एवं माँ दुर्गा के रूप में आए नन्हे बच्चों का तिलक वंदन कर स्वागत किया गया। अंतिम दिवस पर आयोजन समिति ने बेस्ट डांडिया प्लेयर ऑफ द डे पुरुष में प्रथम पीयूष दीवान, द्वितीय वरुण कुमार साहू, तृतीय मनीष चंद्राकर को पुरस्कृत किया। बेस्ट डांडिया प्लेयर ऑफ द डे में प्रथम आरती मिश्रा प्रथम रही। द्वितीय स्थान पर अंजली साहू और तृतीय स्थान पर मुस्कान साहू रही।
बेस्ट ड्रेस पुरुष के लिए प्रथम पुरस्कार विनय पटेल, द्वितीय कृष कुमार ने जीता।
बेस्ट ड्रेस महिला प्रथम नीता तांडी, द्वितीय तारिणी साहू इसी प्रकार सांत्वना पुरस्कार लिलेश्वरी साहू, पूजा बंजारे, गीता साहू, रूखमणि ओगरे, पूनम ओगरे को क्वीन कलेक्शन की ओर से डिस्काउंट वाउचर प्रदान किया गया।
रास गरबा उत्सव के सफल संचालन पर अंतिम दिवस विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के सभी सदस्यों ने मंच पर एकत्रित होकर अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन की शक्ति का एहसास कराया। पुरस्कार वितरण पश्चात समिति के सदस्यों ने कलेक्टर एवं जिला कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी महासमुन्द, नगरपालिका प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, विज्ञापनदाताओं, हाईस्कूल के संस्था प्रमुख एवं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाली नगर की जनता का एवं अपने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।