सहायक ग्रेड 2 कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस

दंतेवाड़ा, 01 अक्टूबर 2025। जिला कोषालय कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त कार्यालय में पदस्थ प्रदीप कुमार मारकण्डेय (सहायक ग्रेड 02) अपने लंबे समय से शासकीय कार्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहे है इस संबंध में उन्हें कारण बताओ सूचना (नोटिस) जारी किया गया है। कोषालय अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदीप कुमार मारकण्डेय को पूर्व में बारंबार सूचित करने के पश्चात भी उक्त कर्मचारी का शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता एवं बिना किसी सूचना के अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहना सिविल सेवा आचरण नियम 03 के उप नियम 1.2 एवं 3 तथा नियम 7 के विपरीत है। इस संबंध में कार्यालय द्वारा प्रदीप कुमार मारकण्डेय को पत्र जारी होने के 07 दिवस के भीतर अपने कार्य पर स्पष्टीकरण के साथ उपस्थित होने की सूचना जारी किया गया है। तत्पश्चात उनके इस कृत्य के लिए उच्च कार्यालय को अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित किया जायेगा।