दीपक बैज के नगर आगमन पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत

महासमुंद। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों में उत्साह देखा गया। बैज का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मूल मंत्र जनता की सेवा है और यही भावना हमारी कार्यप्रणाली का आधार है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर विशेष बल देते हुए कहा कि गांव-गांव और घर-घर तक पहुंच बनाकर ही जनता की समस्याओं का समाधान संभव है। प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के हित में हमेशा ठोस कदम उठाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मजबूती से संगठन को जमीनी स्तर पर खड़ा करें और आम जनता तक कांग्रेस की नीतियों को पहुँचाएँ। उन्होंने यह भी कहा कि आज की राजनीति सेवा और समर्पण की माँग करती है, न कि व्यक्तिगत स्वार्थ की। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, आलोक चंद्राकर संयुक्त सचिव प्रदेश कांग्रेस, खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष, ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष, खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष, निखिलकांत साहू अध्यक्ष नगर पालिका, अमन चंद्राकर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदीप चंद्राकर महामंत्री, गौरव चंद्राकर महामंत्री, मनोजकांत साहू पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र चंद्राकर, गुरमीत चावला महामंत्री, पार्षद मुस्ताक खान, वीरेंद्र चंद्राकर, भरत ठाकुर अधिवक्ता, तबरेज खान, सोनम रामटेके, ममता चंद्राकर, नितेंद्र बैनर्जी जिला अध्यक्ष सेवादल, पूर्व एल्डरमैन जावेद चौहान, प्रकाश आजमानी, सुरेंद्र ठाकुर, डॉ.बलवंत साहू, अनुराग चंद्राकर, आकाश निषाद, मनोहर ठाकुर, प्रकाश अजमानी, विनोद युगर, संतोष धीवर, मानिक साहू, सागर डोंगरे, तुलसी देवदास, भानू सोनी आदि उपस्थित रहे।