समझाइश के दौरान गाली-गलौज के बाद मारपीट
महासमुंद। बसना में भाई को नशा करने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। समझाइश देने के दौरान दो लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में बसना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक वार्ड-11 फोकटपारा बसना निवासी विकास कुमार मेश्राम 29 सितंबर की शाम नायक श्मशान घाट के पास अपने भाई सोनू मेश्राम को नशा नहीं करने की समझाइश दे रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद धरमू सोनी और सोनू मेश्राम ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद दोनों ने विकास के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
विकास की शिकायत पर बसना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
