खेल प्रशिक्षकों के चयन के लिए प्रायोगिक परीक्षण और साक्षात्कार 10 अक्टूबर को
तीरंदाजी, कबड्डी और एथलेटिक्स के लिए प्रशिक्षकों का किया जा रहा चयन
बालोद, 01 अक्टूबर 2026/जिला प्रशासन बालोद के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर, डौंडी में निवासरत विद्यार्थियों को खेल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए खेल प्रशिक्षकों के चयन की प्रक्रिया जारी है। परिसर में विद्यार्थियों को तीरंदाजी, कबड्डी और एथलेटिक्स का प्रशिक्षण देने के लिए दैनिक वेतन पर खेल प्रशिक्षकों के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद मेरिट सूची जारी की गई तथा दावे-आपत्तियों के निराकरण के बाद संशोधित सूची भी जारी कर दी गई है।
10 अक्टूबर को होगा प्रायोगिक परीक्षण
पात्र अभ्यर्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षण एवं साक्षात्कार 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। यह प्रक्रिया प्रातः 11 बजे से आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर, डौंडी में होगी। सभी पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने कहा गया है।
जिले की वेबसाइट पर मिलेगी जानकारी
खेल प्रशिक्षकों के चयन से संबंधित विस्तृत जानकारी, नियम एवं अन्य आवश्यक निर्देश बालोद जिले की आधिकारिक वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्इंसवकण्हवअण्पद पर देखे जा सकते हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, बालोद के कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं।
