प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 2 प्रकरणों में वारिसों को 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, 23 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 2 प्रकरणों में वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा माकड़ी तहसील के ग्राम जरण्डी निवासी मिनल नाग की पानी मे डूबने से मृत्यु होने पर माता खगेश्वरी नाग, पिता प्रदीप नाग को 4 लाख रूपए की, कोण्डागांव तहसील के ग्राम कोण्डागांव निवासी लक्ष्मीनाथ की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बड़ी मां पोहड़ीबाई, नाना सोनारूराम को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदार को दिए गए हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.