डेयरी में पशुओं के रोगों का उपचार, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया निरीक्षण

दंतेवाड़ा, 11 सितंबर 2025।कार्यालय पशुधन विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के गीदम विकासखण्ड में स्थित रमाकांत शुक्ला डेयरी में बीमारी से पशुओं में अत्यधिक बुखार की सूचना जिला पशुधन विकास विभाग को दी गई थी। जिसके उपरांत पशुओं का नियमित इलाज विभागीय डॉक्टर एवं गठित दल द्वारा निरंतर उपचार किया गया। साथ ही जिला पशु रोग अन्वेषण केन्द्र दंतेवाड़ा द्वारा सैम्पल एकत्रित कर लैब में जांच किया गया जिसमें कुछ पशुओं में रक्त की कमी ’’मलेरिया व बबेसिया’’ बीमारी ज्ञात हुआ।
इस संबंध में पशुधन विकास विभाग द्वारा उच्च स्तरीय जांच हेतु सैम्पल राज्य पशु रोग अन्वेषण केन्द्र को प्रेषित किया गया। तत्पश्चात 9 सितंबर को प्राप्त रिपोर्ट से ज्ञात हुआ कि 02 गाय में एफ.एम.डी (खुरहा चपका) सीरो टाईप ’’ओ’’ पॉजिटिव पाया गया। इस हेतु लाईव स्टॉक ऑफिस डॉ सुशीन सिंह, डीएएचडी-जीओआई, सीनियर साइंटिस्ट आईसीएआर डॉ. राहुल सिंह आर्य, भुवनेश्वर, अतिरिक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं रायपुर, डॉ. के.के ध्रुव, उप संचालक राज्य पशु रोग अन्वेषण केन्द्र डॉ. ए.के. ताप्सी, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ राज्य पशु रोग अन्वेषण केन्द्र रायपुर मेजर नलिन शर्मा द्वारा 11 सितंबर को गीदम स्थित डेयरी एवं अन्य ग्रामों में भ्रमण कर सैम्पल एकत्रित कर पशुपालकों को एफ.एम.डी संक्रमण रोग के संबंध में जागरूक एवं पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम एफ.एम.डी टीकाकरण अभियान का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहन दिया गया। इस दौरान गौ पालकों संघ के अध्यक्ष श्री दिनेश शर्मा को भी पशुओं में टीकाकरण हेतु कहा गया। इस मौके पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. श्यामा मालवीय जिला पशु रोग अन्वेषण केन्द्र एवं पशु चिकित्सा दल उपस्थित रहें।