कलेक्टर कृषि, उद्यानिकी सहित अन्य विभागों के फील्ड अधिकारियों की ली गई बैठक

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना
दंतेवाड़ा, 25 फरवरी 2026। जिला कार्यालय के भवन के सभाकक्ष में आज कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत कृषि, उद्यानिकी,मत्स्य,पशुधन सहित अन्य संबंधित विभागों के मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों की आवश्यक बैठक ली गई। बैठक में कलेक्टर ध्रुव ने सभी विभागों से योजना के संदर्भ में उन्हें दिये लक्ष्यों की पूर्ति तथा लक्ष्य पूर्ति में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देष दिया कि आगामी खरीफ सीजन से के पूर्व कार्ययोजना तैयार कर लेवें ताकि मानसून के आगमन के साथ ही आवश्यक कार्य त्वरित किया जा सके। अभी से ही हम लक्ष्य की पूर्व तैयारी सुनिश्चित कर लेवें तो आगामी वर्ष तक हम योजना के तहत उत्साह जनक प्रगति को प्राप्त कर सकेेगे।
इसके साथ ही उन्होंने कृषि विभाग को एग्रीस्टेक पंजीयन शत प्रतिशत किये जाने, धान के अलावा फसलों के क्षेत्र विस्तार, बीआरसी सेंटर में जैविक सामग्री उत्पादन, उद्यानिकी विभाग के अन्तर्गत नये नर्सरी विकसित किये जाने,सब्जी क्षेत्र विस्तार को बढ़ाने, मल्चिंग क्षेत्र विस्तार, शेड नेट निर्माण के साथ-साथ प्रधानमंत्री धन धान्य योजना के अन्तर्गत प्रकरणों में वृद्धि करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आयल पॉम क्षेत्र विस्तार हेतु प्रत्येक मैदानी कर्मचारी जून-जुलाई से पूर्व कम-कम 1 हजार हेक्टेयर भूमि, जल आपूर्ति युक्त क्षेत्र का चिन्हांकन करने के साथ किसानों को मोबिलाईज करें। इस क्रम में पशुधन विकास विभाग को भी डेयरी उत्पादन हेतु हितग्राहियों का चिन्हांकन एवं दुग्ध उत्पादन और आपूर्ति सम्भावना क्षेत्रों के लिए कार्ययोजना समय पूर्व तैयार करें। इसके साथ ही कलेक्टर ने आगामी बैठक तक दिए गए निर्देशों के परिपालन के संबंध में पर्याप्त कार्यवाही करने को भी कहा। बैठक के दौरान उप संचालक कृषि सूरज पंसारी, उद्यानिकी विभाग सहायक संचालक मीना मंडावी, उप संचालक पशुधन विकास डॉ श्यामा मालवीय सहित मैदानी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।