आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 से 25 फरवरी तक मनाया गया वजन त्योहार
कोंडागांव, 25 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेणु प्रकाश, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 फरवरी से 25 फरवरी तक वजन त्योहार मनाया गया। वजन त्योहार का शुभारंभ 09 फरवरी को ग्राम पंचायत पलारी के बड़ेपारा आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा किया गया। वजन त्योहार में कुपोषित व अत्यंत कुपोषित बच्चों की पहचान कर चिन्हांकन कर उन्हें पोषण आहार, रेडी टू ईट व गर्म भोजन दिया गया। शिशुवती माताओं एवं किशोरी बालिकाओं में हीमोग्लोबिन स्तर की जांच किया गया।
वजन त्योहार के दौरान सम्पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 50320 बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर सभी आंगनबाड़ी के बच्चों के बेहतर पोषण स्तर के लिए प्रोत्साहित किया गया जिससे बच्चों का समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास हो। माताओं एवं बच्चों को नियमित रूप से हरी सब्जियां, मौसमी फल, दाल एवं अन्य पौष्टिक भोजन के लिए प्रेरित किया गया, जिससे शारीरिक व मानसिक विकास की नींव मजबूत हो।
परियोजना बड़े डोंगर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 272 किशोरी बालिका, 255 गर्भवती महिला, 234 धात्री महिला, परियोजना बड़ेराजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में 754 किशोरी बालिका, 459 गर्भवती महिला, 433 धात्री महिला, परियोजना केशकाल के आंगनबाड़ी केंद्रों में 906 किशोरी बालिका, 574 गर्भवती महिला, 496 धात्री महिला, परियोजना कोंडागांव 01 के आंगनबाड़ी केंद्रों में 823 किशोरी बालिका, 485 गर्भवती महिला, 505 धात्री महिला, परियोजना कोंडागांव 02 के आंगनबाड़ी केंद्रों में 489 किशोरी बालिका, 292 गर्भवती महिला, 212 धात्री महिला, परियोजना कोंडागांव 03 के आंगनबाड़ी केंद्रों में 202 किशोरी बालिका, 225 गर्भवती महिला, 188 धात्री महिला, परियोजना माकड़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में 628 किशोरी बालिका, 506 गर्भवती महिला, 456 धात्री महिला एवं परियोजना फरसगांव के आंगनबाड़ी केंद्रों में 401 किशोरी बालिका, 196 गर्भवती महिला, 183 धात्री महिला चिन्हित की गईं।
वजन त्योहार में पालकों को संतुलित आहार बालिकाओं देकर खान-पान सुधारने, हाथ धोने की आदत, स्वच्छता और नियमित टीकाकरण के बारे में जागरूक किया गया।
