बाबा रामदेव जयंती पर निकली शोभायात्रा का किया स्वागत

महासमुंद। माहेश्वरी समाज द्वारा बाबा रामदेव जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा का स्थानीय अंबेडकर चौक में भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, गोपाल वर्मा, राहुल चंद्राकर, मंडल पदाधिकारी मुन्ना साहू, मीना वर्मा, राजू चंद्राकर, सूर्यप्रताप, पार्षद भाऊराम साहू, पीयूष साहू, माखन पटेल, हफीज कुरैशी, नईम खान, शरद मदनकार, महेंद्र सिक्का, भगवती करकसे सहित नागरिकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़े