राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का होगा आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर 3 दिन होंगे आयोजन
महासमुंद। खेल एवं युवा कल्याण द्वारा 29 से 31 अगस्त 2025 तक हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती अवसर पर स्थानीय मिनी स्टेडियम में 28 से 29 अगस्त तक हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला हॉकी संघ के द्वारा मिनी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। 29 को राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी, कबड्डी, बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता एवं दौड़, लंगड़ी दौड़, कुर्सी दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा। 30 अगस्त को इंडोर खेलों, फिटनेश टॉक, खेल से संबंधित विषयों पर वाद विवाद व गतिविधियों का आयोजन एवं 31 अगस्त को संडे ऑन सायकल कार्यक्रम अंतर्गत सायकल रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम नागरिक और खिलाड़ी शामिल होंगे। एस्पिरेशनल भारत कोलैबोरेटिव पिरामल फाउंडेशन टीम द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जिले में युवाओं, महाविद्यालयों, संस्थानों, पंचायत स्तर के युवाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों को जोड़कर संडे ऑन सायकल जैसे आयोजनों में बड़े पैमाने पर सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया जायेगा। फाउंडेशन द्वारा फिट इंडिया अभियान में ऑनलाइन पंजीयन, वेबसाइट के माध्यम से फोटो- वीडियो पोस्ट करना और प्रमाणपत्र डाउनलोड करने से सम्बंधित सहयोग प्रदान किया जायेगा, साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर भी युवाओं को खेल एवं स्वास्थ्य हेतु प्रेरित किया जायेगा, जिससे जिले से अधिक संख्या में युवाओं एवं बालिकाओं को सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संघों/संस्थाओं द्वारा आयोजन किया जाएगा, जिसमें मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा एवं फिट इंडिया शपथ लिया जाएगा। इस के माध्यम से खेल भावना का संदेश दिया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.