जन्माष्टमी व रजत जयंती समारोह में वृंदावन विद्यालय के बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
महासमुंद। वृंदावन विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा रहे। अध्यक्षता भारत स्काउट और गाइड के जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद्र राठी, प्रदीप चंद्राकर, पार्षदगण माखन पटेल, सुनैना पप्पू ठाकुर, पीयूष साहू, ज्योति रिंकू चंद्राकर, प्रिया योगेश्वर राजू सिन्हा, जागेश्वर सिन्हा, भारती राजेंद्र चंद्राकर आदि रहे।
इस मौके पर मुख्य अतिथि सिन्हा ने कहा कि वृंदावन विद्यालय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय होने के बावजूद सनातन परंपराओं व भारतीय संस्कृति के संवाहक के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का 25 वर्ष कुशलतापूर्वक सम्पन्न होना गौरवशाली क्षण है। यहां के शिक्षकों ने अपने श्रम से विद्यालय को सींचा है। ऐतराम साहू ने कहा कि वृंदावन विद्यालय संस्कार की शिक्षा के साथ सफलता के नए आयाम गढ़ने में सफल रहा है। पूर्व विधायक एवं प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ विमल चोपड़ा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यक्रम की भव्यता से यह प्रतीत होता है कि विश्वनाथन दंपत्ति एवं वृंदावन विद्यालय ने लोगों का स्नेह व आशीर्वाद जीता है।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर ने 15 अगस्त को मिनी स्टेडियम में हुए स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में वृंदावन विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति की सराहना करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की तारीफ की। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद्र राठी ने सभा को संबोधित करते हुए रजत जयंती समारोह पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संध्या 4 बजे से विविध भजन मंडलियों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। वहीं शाम 7 बजे से नन्हे बच्चों की आकर्षक झांकियों व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में कक्षा 9वीं के नारी सशक्तिकरण पर प्रस्तुति एवं कक्षा 10वीं के दक्षिण भारतीय कला पर आधारित नृत्य एवं कक्षा 8वीं के बच्चों ने छत्तीसगढ़ी नृत्य से सब का मन मोह लिया। इसी प्रकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कृष्ण लीला, कक्षा 7वीं की प्रस्तुति ने खूब तालियाँ बटोरीं एवं देर रात तक दर्शकों को बाँधे रखा। कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय की संचालिका सुजाता विश्वनाथन ने स्वागत भाषण सहप्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए 25 वर्षों के अनवरत यात्रा का जिक्र किया। इस विशेष अवसर पर टापर आफ द ईयर (10वीं) के लिए समीर साहू, बेस्ट स्टूडेंट के रूप में मयंक चंद्राकर तथा स्वेच्छा वर्मा, उत्कृष्ट पालक के रूप में दीनानाथ सिंह व बेस्ट टीचर के लिए प्रवीण साहू को सम्मानित किया गया। वहीं भारतीय सांस्कृतिक निधि से सम्मानित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं उत्कृष्ट विद्यालय संचालन एवं कार्यक्रम संयोजन के लिए उपप्राचार्य श्रीमती इंदु मिश्रा व संचालन के लिए टेकराम सेन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से समस्त अतिथियों को श्रीमद्भगवत्गीता भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन टेकराम सेन ‘चमक’, प्रवीण साहू एवं चंदना सोनी ने व आभार प्रदर्शन विद्यालय के संरक्षक एवं चेयरमैन एमआर विश्वनाथन ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुधा साहू, मीना वर्मा, संदीप घोष, चंद्रोदय स्कूल प्राचार्य नवीन चंद्राकर, खुशाल ठाकुर, रोशन बग्गा, परमेश्वर पप्पू ठाकुर, जतीन रूपरेला, अमन वर्मा, हुसैना बानो, गौरव राठी, तनिष्क सिन्हा, ईशु सिन्हा, बीआरसी जागेश्वर सिन्हा, मंजू साहू, सीएस गौर, बंशीलाल साहू, मुकेश आर्य, सोनाली सुरेश माधवन सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
