स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पाक्सो एक्ट का आरोपी अस्पताल से हुआ फरार
महासमुंद। तुमगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिमांड से पहले स्वास्थ्य परीक्षण के लिए ले गए पाक्सो एक्ट का आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरक्षक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 262 के तहत अपराध दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।
पटेवा थाने का आरक्षक ताराचंद ने तुमगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि सोमवार को उनकी ड्यूटी थाना पटेवा के धारा 137(2), 69 बीएनएस, 6 पाक्सो एक्ट के प्रकरण के आरोपी समोदा थाना आरंग जिला रायपुर निवासी टिकेश्वर निषाद (20) को न्यायालय महासमुंद रिमांड पेश करने के लिए लगी थी। लगभग 2 बजे उक्त प्रकरण के गिरफ्तार आरोपी को स्वयं की बाइक से थाना पटेवा से लेकर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी तुमगांव लेकर गया। जहां आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात उक्त आरोपी को अस्पताल परिसर में बिठाकर डॉक्टर के पास जा रहा था उसी दौरान वह भागने लगा दौड़ाकर पीछा किया पर वह अस्पताल के सामने लगे जंगल की ओर भाग गया।
