नाबालिग लापता, अपहरण की शंका
महासमंद। खल्लारी थाना क्षेत्र से 16 साल की एक नाबालिग के अपहरण के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है। पुलिस के अनुसार किशोरी के पिता ने शिकायत की है कि उनकी 16 वर्षीया बेटी 11वीं में पढ़ती है। 7 अगस्त की दोपहर 3 बजे से वह घर से बिना बताए कहीं चली गई है।
