राज्य स्तरीय उत्सव में जिले के कब-बुलबुल का उत्कृष्ट प्रदर्शन
कहानी वाचन में राज्य में प्रथम एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान किया प्राप्त
महासमुंद। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय कब-बुलबुल उत्सव एवं चतुर्थ चरण हीरख पंख जांच शिविर का आयोजन 2 अगस्त से 5 अगस्त 2025 तक बिलासपुर के साईंस कालेज मैदान में राज्याध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल के निर्देशन एवं राज्य मुख्य आयुक्त डाॅ. सोमनाथ यादव के मार्गदर्शन में किया गया। उक्त शिविर में महासमुंद जिले के शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली के 6 कब-बुलबुल जयंती नेताम, कोमल पटेल, मिथिलेश साहू, प्रियांश साहू, दीपेश चौधरी, उर्वशी सिदार एवं शासकीय प्राथमिक शाला झिलमिला के वसुंधरा चैहान कुल 07 प्रतिभागी 02 प्रभारी पुष्पांजली चैधरी, निर्मला नायक के साथ शामिल हुए। टीम ने राज्य स्तरीय कब-बुलबुल उत्सव में आयोजित कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । जयंती नेताम ने कहानी वाचन कार्यक्रम में राज्य में प्रथम स्थान एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। जिले के कब-बुलबुल की इस उपलब्धि पर जिला संघ के समस्त पदाधिकारी जिला मुख्य आयुक्त चन्द्रहास चन्द्राकर, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, जिला सलाहकार दाउलाल चन्द्राकर, उपाध्यक्ष जय पवार, आनंद साहू, अशोक अग्रवाल, धर्मशीला दास, सौरिन चन्द्रसेन, सुधा साहू, जिला आयुक्त स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, जिला आयुक्त गाइड अमी रूफस, सहायक संचालक नंद किशोर सिन्हा, एम.जी.एस.सतीश नायर, डीएमसी रेखराज शर्मा, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, बीईओ बसना विनोद कुमार शुक्ला, बीआरसीसी. बद्रीबिशाल जोल्हे, एबीईओ लोकेश्वर सिंह कंवर, जिला सचिव प्रमोद कुमार कन्नौजे, डी.टी.सी.स्काउट संतोष कुमार साहू, गाइड लीलिमा साहू, डी.ओ.सी.स्काउट अवधेश विश्वकर्मा, डी.ओ.सी. गाइड लीनू चन्द्राकर, रामकुमार साहू, शैलेन्द्र नायक, तुलेन्द्र सागर, अर्चना तिवारी, राजीव तिवारी , विवेकानंद दास, यशवंत चौधरी आदि ने शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली के प्रधान पाठक गिरधारी साहू, कब-बुलबुल के प्रभारी वीरेन्द्र कर, जयंती नायक एवं शिविर में शामिल सभी कब-बुलबुल को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
