किसानों ने जल संसाधन ईई से सिंचाई के लिए कोडार से पानी छोड़े जाने सौंपा मांग पत्र
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 47;
कल से कोडार बांध से छोड़ा जाएगा पानी
महासमुंद। जिले में 27 जुलाई के बाद से बारिश थम सी गई है। जिससे खेत सुखने के कगार पर है। महासमुंद विकासखंड 8-10 गांव के सरपंच, उप सरपंच समेत किसानों ने विधायक और जल संसाधन विभाग ईई से मिलकर कोडार बांध से पानी छोड़े जाने की मांग की है।
ग्राम पंचायत बेलसोंडा प्रीति त्रिभुवन धीवर, उप सरपंच कुनाल चंद्राकर, ग्राम पंचायत परसदा सरपंच पितांबर ध्रुव, उप सरपंच परसदा वीरेन्द्र चंद्राकर, कौनकेरा के योगेश्वर चंद्राकर, साराडीह सरपंच प्रतिनिधि साजन यादव, बेमचा सरपंच देवेन्द्र चंद्राकर, जोबा सरपंच प्रतिनिधि विक्रम महिलांग, खरोरा देवदत्त चंद्राकर, थनवार यादव, चोवाराम बंजारे, डेविड चेलक, सुधीर बंजारे, मुढैना उप सरपंच राजेश साहू, खैरझिटी के नंदकिशोर यादव ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और जल संसाधन के ईई अजय कुमार खरे से मुलाकात की। कोडार बांध से पानी छोड़े जाने की मांग करते हुए मांग पत्र सौंपा है। सरपंच, उप सरपंच और किसानों ने कहा कि बारिश नही होने के कारण खेतों की नमी चली गई है। सिंचाई के लिए पानी की बहुत ही आवश्यकता है। पानी की कमी चलते कृषि कार्य प्रभावित हो रही है। खेतों में निंदाई, रोपाई और बियासी का काम नही हो पाया है। ऐसे ही हालात बनी रही तो आकाल पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। अगर समय रहते कोडार बांध से पानी नही मिला तो खेतों में दरार पड़ जाएगा। किसानों कहा कि धान की फसल को ग्रोथ करने के लिए पानी बहुत जरूरी है नही तो फसल चौपट हो जाएगा। इस संबंध में जल संसाधन विभाग के ईई अजय कुमार खरे ने कहा कि विधायक जी ने अनुशंसा कर दी है। कलेक्टर के निर्देश मिल चुके हैं। कल कोडार बांध क्षेत्र के वांयी और दांयी तट नहर से सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाएगा। अभी कोडार बांध में 55 प्रतिशत पानी भर है।
