बिजली बिल हाफ योजना को समाप्त करने के विरोध में कांग्रेसियों ने सीएम का पुतला फूंका

महासमुंद। राज्य सरकार द्वारा गरीब एवं मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं को राहत देने वाली “बिजली हाफ योजना” को समाप्त किए जाने के विरोध में आज जिला कांग्रेस ने विद्युत कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। और जमकर नारेबाजी की।
इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों पर चल रही है और आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं को लगातार बंद कर रही है। बिजली हाफ योजना से लाखों गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा था, और इसका बंद होना उनके लिए आर्थिक बोझ बन गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि साय सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना को बंद किया जाना जनता पर अत्याचार है साय सरकार ने मात्र 100 यूनिट की भीतर की खपत वाले का ही बिजली बिल माफ करने का जो हिटलरशाही निर्णय है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, आलोक चंद्राकर, खिलावन बघेल, राजेंद्र चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, प्रदीप चंद्राकर, गुरमीत चावला, गौरव चंद्राकर, अमन चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर, नितेंद्र बैनर्जी, कविता तिवारी, कमल प्रजापति, तबरेज खान, हर्षित चंद्राकर, सचिन गायकवाड, तुलसी साहू, राजू साहू, जावेद चौहान, निर्मल जैन, ब्रिजेन बंजारे, सोनम रामटेके, लीलू साहू, नूकेश महंत, अजय कुमार, आकाश निषाद, सागर डोंगरे, टकेश्वर दीवान, तुलसी देवदास सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।