खेत में गिरे कार से 6 लाख का गांजा बरामद, चालक हुआ फरार
महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने टेमरी के एक खेत में गिरी दुर्घटना कार से 6 लाख का 40 किलो गांजा बरामद की है। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस के अनुसार एक कार के खेत में गिरने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल काली मंदिर टेमरी नेशनल हाईवे 353 किनारे मानबाई के खेत में दुर्घटना के बाद स्वीफ्ट डिजायर कार क्र. सीजी 10 एवाय 7100 गिरी मिली। कार के अंदर कोई नहीं था, चालक वाहन छोड़कर भाग गया था। संदेह के आधार पर तलाशी ली गई। तब कार के पीछे डिक्की के अंदर 02 बोरियां मिली, जिसमें 20-20 किलो गांजा बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है।
