ढाबा में शिक्षक के साथ मारपीट, जुर्म दर्ज
महासमुंद। झलप के ढाबा में खाना खाने गए एक शिक्षक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। पटेवा पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल समोदा के शिक्षक आज्ञाराम ठाकुर ने बताया कि 3 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह अपने साथी रमाकांत ध्रुव के साथ सीजी 06 फैमिली ढाबा झलप खाना खाने गये थे। ढाबा में बरभाठा का प्रताप मन्नाडे व उसके अन्य साथी भी खाना खाने गए थे। वह खाना खाकर ढाबा के बाहर मयाराम टंडन से बातचीत कर रहे थे, इसी बीच में प्रताप मन्नाडे व उनके अन्य साथियों ने हमें सुनाकर गाली दे रहे हो कहते हुए गाली-गलौज कर मारपीट की। मारपीट, धक्का मुक्की के दौरान वीवो कंपनी का मोबाइल गिर गया, जो अब तक नहीं मिला है। रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
