डंफर ने मारी ठोकर, पोस्टमास्टर की मौत

महासमुंद। बसना-पदमपुर रोड पर स्थित शिव मंदिर के सामने डंफर ने पल्सर बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में पोस्टमास्टर के सिर में गंभीर चोट लगने व काफी रक्त स्त्राव होने से मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर शहीद वीर नारायण सिंह चौक से 20 मीटर की दूरी पर मंदिर के पास तेज रफ्तार डंफर क्रमांक सीजी 04 पीडी 9866 ने पल्सर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सिरको के पोस्ट मास्टर कोमलजीत ठाकुर (20) के सिर पर गंभीर चोटें आई, काफी रक्त स्त्राव होने से मौके पर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक जगदीशपुर मार्ग में हरिओम फ्रूट सेंटर के पास डंफर खड़ी कर फरार हो गया। बसना पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल, डंपर ड्राइवर फरार है। डंपर मालिक एवं डंपर के ड्राइवर की तलाश की जा रही है।