बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

महासमुंद। बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि खपरीडीह थाना सरायपाली निवासी बंशीधर साहू (66) 3 अगस्त की शाम 5 बजे किराना सामान लेकर साइकिल से घर वापस जा रहा था, उसी समय बाइक क्रमांक सीजी 06 जीयू 8961 के चालक विनोद मेहर ने पीछे से उनकी साइकिल को ठोकर मार दिया, जिससे बंशीधर साहू के सिर व दाहिने कंधा में चोट लगने से सरायपाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 4 अगस्त को उनकी मौत हो गई। मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।