पात्र-अपात्र सूची जारी

25 जुलाई तक दावा-आपत्ति
गरियाबंद 10 जुलाई 2025/ जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित, गरियाबंद के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्यादित टेंगनाबासा, कसाबाय एवं चिखली में प्रबंधक की नियुक्ति अंतर्गत प्रबंधक पद की भर्ती हेतु पात्र/अपात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित कार्यालय गरियाबंद, संबंधित प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति कार्यालय, वन परिक्षेत्र कार्यालय में चस्पा कर कलेक्टर जिला गरियाबंद के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट इन में एवं छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ रायपुर के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट सीजीएमएफपीएफईडी डॉट ओआरजी में अपलोड कर प्रदर्शित किया गया है। प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित गरियाबंद ने बताया कि जिन आवेदकों को दावा प्रकाशित सूची में किसी प्रकार की आपत्ति करनी है, वे साक्ष्य के साथ 25 जुलाई 2025 तक जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित कार्यालय में उपस्थित होकर आपत्ति कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात् दावा आपत्ति मान्य नहीं किया जायेगा।