नपाध्यक्ष व पार्षदों ने की एसपी से मुलाकात

महासमुंद। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू व नपा के सभापति, पार्षदों के साथ आज पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से मुलाकात कर शहर में हो रहे शराब की अवैध बिक्री, सट्टा, ड्रग्स की खिलाफ विशेष अभियान चलाने की मांग की। ताकि शहर कानून व्यवस्था मजबूत हो व युवाओं को नशे के गिरफ्त से बचाया जा सके। तथा शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे। इस अवसर पर सभापति ज्योति रिंकू चंद्राकर, ईश्वरी भोई, जय देवांगन, गुशन साहू, पार्षद धनेंद्र चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, राहुल आवड़े, धनेश्वरी सोनाधार सोनवानी, ओमिन टोमन कागजी सहित समस्त पार्षद गण उपस्थित थे।