एक व्यक्ति से महुआ शराब बरामद

महासमुंद। बागबाहरा नगर के बाजारपारा से पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से महुआ शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 11 बाजारपारा बागबाहरा निवासी दुर्गेश कुमार सोनवानी (34) खोटला घठोना नैकिन तालाब के पास शराब बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी से 2.5 लीटर महुआ शराब बरामद की है। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।