दादा नकुलदेव ढीढी के 112वीं जयंती समारोह के लिए मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ मुक्ति केंद्र के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को 12अप्रैल को महासमुंद जिले के भोरिंग चौक तुमगांव में स्थित दादा नकुलदेव ढीढी प्रतिमा स्थल पर आयोजित होने वाले 112 वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की जयंती के अवसर पर आयोजित ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के सौजन्य से उपस्थित प्रतिनिधि गण के रूप में प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार ढीढी, प्रदेश सचिव प्रकाश टंडन, जिला अध्यक्ष सत्यानंद जेंडरे, सचिन गायकवाड़, गुलाब साय, भागचंद चतुर्वेदी, जिला सचिव श्यामलाल मन्नाडे, अमित ढीढी, पोषणलाल बघेल, गेंदलाल जांगड़े ,मेलाराम बंजारे,रामनंद मूर्ति, गोविन्द चतुर्वेदी, भोलू ध्रुव सहित प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहे।