शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन 13 तक

कोण्डागांव, 09 जुलाई 2025। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉले में तकनीकी शिक्षा के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए संस्थान में संचालित सिविल इंजीनियरिंग के 60 सीटों पर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 60 सीटों पर, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के 60 सीटों पर प्रवेश हेतु तृतीय चरण की काउंसिंलिग के लिए पंजीयन अमांत्रित किया गया है। अभ्यर्थी 10 से 13 तारीख तक पंजीयन कर सकते है और प्रवेश 19 से 22 तक ले सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए कुलभूषण साव मोबाईल नम्बर 9040712423 एवं योगेश सालेचा मोबाईल नम्बर 6263960640 पर सम्पर्क कर सकते हैं।