न विभाग ने किया घर से सागौन चिरान जब्त

महासमुंद। तुमगांव पुलिस की मदद से वन विभाग ने एक घर से सागौन चिरान लकड़ी जब्त किया है। जब्त लकड़ी की कीमत 70 हजार रुपए बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर वन विभाग के एचआर पैकरा, एके खुमरी, लोकेश साहू, लोचन साहू, केके पटेल कोमल सिंह मरकाम, दीपिका पटेल, चंद्रहास साहू, क्षेत्र रक्षक होमलता मण्डावी, चौकीदार जगदीश ध्रुव, चौकीदार संदीप ध्रुव, चौकीदार रामनाथ यादव की टीम ने तुमगांव पुलिस की मदद से रविन्द्र चंद्राकर के घर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में उनके घर से सागौन चिरान 75 नग 0.418 घन मीटर बरामद की है। वन विभाग ने रविन्द्र चंद्राकर चिरान से जुड़ी दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। वन विभाग ने लकड़ियां जब्त कर ली। जब्त सागौन चिरान का बाजार मूल्य 70 हजार रुपए बताया गया जा रहा है।