डिस्पोजल-पानी नहीं देने पर दुकान में घुसकर मारपीट

महासमुंद। दुकान में घुसकर मारपीट के मामले में बागबाहरा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस को वार्ड नंबर 09 शिलापडेरा बागबाहरा निवासी जीवनराखन बघेल ने बताया कि वे 7 जुलाई की सुबह नौ बजे निशा खान की दुकान में साफ-सफाई कर रहा था, उसी समय अर्जुन, विनोद और उनके एक अन्य साथी दुकान अंदर में आए और डिस्पोजल गिलास, पानी पाऊच मांगा, इस पर उसने कहा कि कमरे में सामान है उसमें ताला लगा है और चाबी मेरे पास नहीं है। इस पर तीनों ने डंडे और पौवा शीशी से मारपीट की। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 332(सी) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।