शाला प्रवेशोत्सव में शामिल हुईं जंप उपाध्यक्ष हुलसी

महासमुंद। महासमुंद के स्वामी आत्मानंद आदर्श विद्यालय में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी जितेंद्र चंद्राकर सम्मिलित हुईं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, शिक्षा के साथ साथ संस्कारवान बनना भी जरूरी है ।