केंद्र सरकार ने देश में लगा रखा है अघोषित आपातकाल : डॉ. रश्मि

महासमुंद। भाजपा नेताओं द्वारा अपातकाल के संदर्भ में दिए गए बयान पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि समूची भाजपा खुद मोदी और शाह की तानाशाही के सामने डरी और सहमी हुई है। इसीलिए भाजपा नेताओं को देश की असली हकीकत नहीं दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता बिना मोदी – शाह की सहमति से एक शब्द नहीं बोल सकतें। राज्य सरकार बिना मोदी, शाह की सहमति से एक भी निर्णय नहीं ले सकती है। जनता द्वारा चुनी गयी सरकारों और जनादेश को धन बल के सहारे तथा राजभवनों से हस्तक्षेप करवा कर सरकारों को हड़पने की भाजपा और उसकी केंद्र सरकार के अघोषित आपातकाल के सबसे बड़े उदाहरण है। आपातकाल देश की तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार उठाया गया संवैधानिक कदम था। संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत तत्कालीन केंद्र सरकार ने आपातकाल लगाया था।