वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का हुआ हेल्थ चेकअप

महासमुंद। दलदली रोड स्थित आशियाना वृद्धाश्रम में बुधवार 25 जून को नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू के निर्देश पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की टीम के डॉक्टर जीएस दीवान और स्वास्थ्य स्टाफ द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।