राशन दुकान में मनाया गया चावल उत्सव

महासमुंद। शास्त्री चौक वार्ड नंबर 29 स्थित सार्वजनिक वितरण केन्द्र में चावल उत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वार्ड-29 की पार्षद एवं महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष शुभ्रा मनीष शर्मा, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा साहू, पार्षद पीयूष साहू, भाजपा नेता अमृत चोपड़ा, मधु यादव, सुनीता देवांगन, कुशल साहू मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम ने कहा कि छग की भाजपा सरकार गरीब जनता एवं सभी के लिए संवेदनशील है। बरसात के मौसम में लोगों को तकलीफ न उठानी पड़े, इसलिए तीन माह का चावल एक साथ दिया जा रहा है। चावल उत्सव से छत्तीसगढ़ की जनता खुश है। नपा उपाध्यक्ष देवीचंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की जितनी तारीफ की जाए कम है। भाजपा शासन में जनता खुश है। वार्ड पार्षद शुभ्रा ने दुकानदार से कहा कि राशन कार्डधारियों को राशन लेने में कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।