प्राक्चयन परीक्षा के परिणाम घोषित
महासमुंद। प्रयास बालक-कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्राक्यचन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा परिणाम जिलेवार सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड की गई है। मेरिट सूची का प्रकाशन पृथक से किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि दावा-आपत्ति के लिए अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जाएगा।
