अधिकार मित्र द्वारा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लगाए पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस
महासमुंद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमंद के प्रबंध कार्यालय के अधिकार मित्र हरिचंद साहू द्वारा नवनिर्मित वैकल्पित विवाद समाधान केन्द्र एडीआर भवन परिसर में पीपल वृक्ष का पौधा लगाए गए तथा उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई। विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण को बढ़ावा देना और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना है। यह दिवस हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता के नुकसान जैसी वैश्विक चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित करता है।

इन्हें भी पढ़े