शराब पीने पिलाने वाले दो पर कार्रवाई
महासमुंद। बागबाहरा पुलिस ने शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि वार्ड नंबर 14 पोटरपारा बागबाहरा निवासी दिनेश राजपूत (43) और वार्ड नंबर 07 कर्रापारा बागबाहरा निवासी भीमा यादव (45) लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
