महिला से महुआ शराब जब्त
महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने ग्राम झालपाली में एक महिला के पास से महुआ शराब बरामद की है। मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सूचना पर ग्राम झालपाली में शशिरेखा साहू से करीब 4.5 लीटर महुआ शराब (कीमत 900 रुपए) जब्त किया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
