अन्तर्राष्ट्रीय धम्रपान निषेध दिवस, विशेष स्कूल में होगा आयोजन

नारायणपुर 30 मई 2025। अन्तर्राष्ट्रीय घम्रपान निषेध दिवस का आयोजन शासकीय बौद्धिक मंद बालिकाओं का विशेष विद्यालय में 31 तारीख को किया जायेगा, जिसमें धुम्रपान एवं नशापान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करने के लिए आयोजन किया जाता है, जिससे जन सामान्य में धुम्रपान और तम्बाकू सेवन करने की प्रवृति पर प्रभावी नियंत्रण हो सके। उक्त दिवस पर तम्बाखू सेवन के दुष्प्रभाव पर चर्चा व उसके दुष्प्रभाव की जानकारी समुदाय में प्रचारित की जावेगी। तथा नशापान से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी प्रदान की जावेगी। उक्त कार्यकम पर मितानीन, ऑगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्राम पंचायतों में गठित भारत माता वाहिनी के महिला समूहों तथा जिले के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित होंगे। इस संबध में जानकरी उप संचालक, समाज कल्याण वैशाली मरड़वार के द्वारा